Sunday, June 3, 2012

अकबर-बीरबल 11. ( कौन गधा तम्बाकू खाता है )


अकबर-बीरबल 11. ( कौन गधा तम्बाकू खाता है )

बीरबल तम्बाकू खाया करते थे, मगर अकबर बादशाह नहीं खाते थे। एक दिन अकबर बादशाह को लज्जित करने के लिए सैर का बहाना करके तम्बाकू के खेत में ले गए। वहां जाकर उन्होंने एक गधा खेत में चरने के लिए छुड़वा दिया। जब गधे ने तम्बाकू नहीं खाई तो अकबर बादशाह बोले- ‘‘बीरबल! देखो, तम्बाकू कैसी बुरी चीज है। इसे गधा तक नहीं खाता। ''

‘‘हां जहांपनाह! यह सच है, गधे तम्बाकू नहीं खाते, इनसान ही खाते हैं। '' बीरबल ने जवाब दिया।
बीरबल का यह कटाक्ष सुनकर बादशाह अकबर शर्म से पानी-पानी हो गए।

No comments:

Post a Comment